ISSN: 3139-9959 (Online)

किसान दिवस 2026: कृषि विज्ञान केंद्र बस्तर में बलराम जयंती का भव्य आयोजन, कृषकों को दिया जैविक खेती का संदेश

 

भगवान बलराम जयंती एवं किसान दिवस: कृषि विज्ञान केंद्र बस्तर में भव्य आयोजन, कृषकों को दिया प्राकृतिक खेती का मंत्र

कृषि विज्ञान केंद्र बस्तर में आयोजित बलराम जयंती एवं किसान दिवस कार्यक्रम में पारंपरिक कृषि यंत्रों की पूजा करते मुख्य अतिथि, अध्यक्ष एवं कृषकगण।
कृषि विज्ञान केंद्र बस्तर में भगवान बलराम जयंती सह किसान दिवस के अवसर पर पारंपरिक कृषि यंत्रों की पूजा करते अतिथि एवं कृषक।

जगदलपुर, 16 सितंबर 2026 — कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर में भगवान श्री बलराम जयंती सह किसान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर एवं जिला कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

पारंपरिक कृषि यंत्रों की पूजा से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं कृषकों द्वारा मिलकर भगवान श्री बलराम एवं पारंपरिक कृषि यंत्रों की पूजा से किया गया। यह आयोजन किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि बलराम जयंती को किसान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

मुख्य अतिथि के रूप में कृषि स्थायी समिति, जिला पंचायत बस्तर के सभापति कामदेव बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्तर जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती संपति महादेव नाग (बस्तर जिला पंचायत सदस्य) उपस्थित थीं।

कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों की दी जानकारी

तत्पश्चात कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संतोष नाग द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए वर्तमान में कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे विभिन्न गतिविधियों एवं विभिन्न फसलों से संबंधित प्रदर्शन कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया।

प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होने की सलाह

मुख्य अतिथि कामदेव बघेल (सभापति, कृषि स्थायी समिति, जिला पंचायत बस्तर) ने कृषकों को जैविक विधियों को अपनाते हुए प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होने के लिए सलाह दी। उन्होंने कृषि के साथ पशुपालन को अतिरिक्त आय का साधन बताया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी उपस्थित रहे — 

क्रमनामपद/संस्था
01नन्द किशोर पाण्डेयभारतीय किसान संघ
02त्रिनाथ आचार्यभारतीय किसान संघ
03राजू पोयमउपसरपंच, परपा
04राजेश रायप्रगतिशील कृषक

साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, कृषि विभाग बस्तर, मत्स्य विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि अभियांत्रिकी, बीज निगम, क्रेडा के प्रतिनिधि मौजूद थे।

मंच का संचालन

कार्यक्रम के मंच का संचालन वैज्ञानिक श्री धर्मपाल केरकेट्टा द्वारा किया गया।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }